
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवारजनों से भेंट कर कहा कि हिमांशु की खोजबीन जारी है। भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी 31 जुलाई से गौरीकुण्ड – केदारनाथ मार्ग से लापता चल रहे हैं। 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के बाद से वे लापता हैं।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से फोन पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि सर्च अभियान में और तेजी लाई जाय। उन्होंने हिमांशु नेगी के परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि हिमांशु की खोजबीन के लिए पूरे प्रयास किये जायेंगे। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल सर्च अभियान में लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के पिताजी श्री नरेन्द्र सिंह, उनके दादाजी और माताजी से मुलाक़ात कर कहा कि धैर्य बना कर रखें, राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक श्री भूपाल राम टम्टा और जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना मौजूद थे।

More Stories
हरिद्वार में “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान जारी, युवाओं और विद्यार्थियों में दिखा भारी उत्साह
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा किया गया देहात क्षेत्र कलियर का भ्रमण
अपर उप निरीक्षक पद पर प्रमोट हेड कांस्टेबल को कप्तान ने पहनाए स्टार