
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 23/08/2024 को समय 1:20 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फांटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मालवे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया जिनके द्बारा मौके पर पहुंच कर मलवे में दबे हुए लोगों को निकालने का कार्य किया गया।
उन्होंने अवगत कराया कि मलवे में दबे लोगों को रेस्क्यू टीम द्बारा निकाल लिया गया है जो मृतक पाये गये। सभी लोग नेपाल के है, जिनमें तुल बहादुर,पूरना नेपाली, किशना परिहार एवं दीपक बुरा शामिल है। जिनके शव को डीडीआर एफ की टीम द्बारा रूद्रप्रयाग लाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ पुलिस एवं डीडीआर एफ के जवान शामिल थे।

More Stories
द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
निर्जला एकादशी स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात प्लान