September 8, 2024

हरिद्वार में महिला कांग्रेसियों ने पेट्रोल- डीजल व महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर भारी भरकम टैक्स लगाया जा रहा हैः संतोष चौहान

आज आम महिलाओं का रसोई चलाना मुश्किल : अंजू मिश्रा

हरिद्वार।

आज  महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व उत्तराखंड प्रभारी परमिंदर कोर के आह्वान पर बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामो व महंगाई पर धरना दिया व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा व महिला आयोग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष चौहान जी के नेतृत्व में हरिद्वार स्तिथि सहगल पेट्रोल पंप के समीप किया गया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा जब से मोदी सरकार आयी है चारो तरफ महंगाई बढ़ गयी है। पेट्रोल डीजल व खाद्य तेल के दाम निरंतर बडे जा रहै है। महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा आज आम महिलाओं का रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। मोदी जी ने कहा था अच्छे दिन आने वाले है क्या यही वो अच्छे दिन है।

महिला आयोग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पेट्रोल व डीजल पर भारी भरकम टैक्स लगा रही है जिससे तेलों के दामो में वृद्धि हो रही है।सरकार जनता को लूट कर अपना व अपने पूंजीपति दोस्तो का खजाना भर रही है। महिला कांग्रेस प्रदेश महा सचिव शशि झा व सचिव नलिनी दीक्षित ने कहा गैस सिलेंडर आम जनता की पहुँच से दूर होता जा रहा है। 350 रु में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 850 का मिल रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिना कपूर व पुष्पा जोशी ने कहा सरकार ये बड़े दाम वापस लेने चाहिए जिससे जनता को राहत मिले। प्रदर्शन करने वालो में लता जोशी , सुमन अग्रवाल, मंजू अग्रवाल,ग्रेस कश्यप, सरिता शर्मा, मनजीत कौर, नीलम, रीता शर्मा, रितु गुप्ता, गीता जैन,, प्रतिमा शर्मा, गीता जैन, शाहजहाँ मुमताज़, संजीत, आशा कोरी, रानी, हेम लता कोरी, प्रेमवती, आदि मौजूद थे।