
हरिद्वार। अगस्त को इस साल चयनित छात्राओं के स्वागत समारोह ग्रैंड शिवा होटल में किया गया। इस समारोह में अतिथि डॉ०किरण मोदी (यूएसएफ की संस्थापक और ट्रस्टी), ने उदयन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि उदयन केयर दिल्ली की एक पंजीकरण संस्था है जो छात्राओं को फेलोशिप और मार्गदर्शन देता है। कार्यक्रम के दौरान डॉ किरण बेदी ने
सभी बालिकाओं को प्रोत्साहित कियाऔर कहा कि वे यूएसएफ की सभी गतिविधियों में हिस्सा लें। स्वाति मिश्रा यूएसएफ फेलोशिप कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने बालिकाओ को गरिमापूर्ण महिला बनने के लिए प्रोत्साहित किया। मुकेश जोशी यूएसएफ के एसोसिएट डायरेक्टर ने उदयन शालिनी फैलोशिप प्रोग्राम की सभी गतिविधियां बताई और माता पिता को प्रोत्साहित किया और बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अंत में रूपल अरोड़ा हरिद्वार चैप्टर की संयोजक ने बालिकाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया, इस समारोह में संध्या वैद (कोर टीम सदस्य), सचिन ठाकुर यूएसएफ (कोर टीम सदस्य), दीपा कार्यक्रम संचालक और सिमरन सहायक कार्यक्रम संचालक, पूर्व शालिनीज और शालिनी , और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

More Stories
बार्लोगंज स्थित सनातन धर्मसभा में सामुदायिक हाल के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
सार्वजनिक स्थान पर आने जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
आरबीआई गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ने सीएफएल द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा