हरिद्वार 9 सितम्बर 2024।
नवागंतुक जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने 10::15 बजे से मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय , जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय बेसिक तथा माध्यमिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वैद्य, प्रधान सहायक दीपक सैनी, ड्राइवर मनवर सिंह नेगी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक/माध्यमिक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेश मैथानी अनुपस्थित पाए गए। जबकि 10:25 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर गौरव उप्रेती अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए सही अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सप्ष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवम कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों एवम फरयादियों की पूरी शालीनता से समस्याएं सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए उनकी अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

More Stories
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) होगी शुरू
जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान की कार्रवाई