
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में दूर-दराज से आए लाभार्थियों से मिले तथा उनका कार्यालय आने का कारण पूछा। जिनमें रायपुर ब्लॉक भगत सिंह कालोनी से इजाजुदीन अपनी दिव्यांग पुत्री फरहाना, जिनकी भरण-पोषण पेंशन आठ माह से रूकी हुई थी, ने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा सुनाई जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए पेंशन शाम तक भुगतान करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर सुश्री फरहाना की 08 माह से रूकी हुई पेंशन रू0 12000 का भुगतान पोर्टल के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में कर दिया गया।
ज्ञातब्य है कि सुश्री फरहाना जो कि दिव्यांग हैं को भरण-पोषण पेंशन मिलती थी चूंकि भरण पोषण पेंशन 18 वर्ष तक ही मिलती है, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त पोर्टल से स्वतः पेंशन बंद हो गई, सुश्री फरहाना की पेंशन को दिव्यांग पेंशन में परिवर्तित करते हुए 08 माह की पेंशन का भुगतान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को ब्लॉक स्तर के कार्यालय पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
कुंभ-2027 की तैयारियों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
भीमताल में नैनीताल जनपद की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : रामपाल सिंह
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीसरे दिन भी चला विशेष स्वच्छता अभियान,142 स्वयंसेवियों ने लिया भाग