
विगत दिनों मुनस्यारी से 30 किलोमीटर पीछे रडगाड़ी के पास भूस्खलन में दब जाने पर कलेक्ट्रेट में वरिष्ट सहायक के पद पर तैनात चंद्र मोहन पांडे का निधन हो गया था।
आज जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 02 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई।
इस दौरान सीडीओ डॉ0 दीपक सैनी, एडीएम डॉ0 शिव कुमार बरनवाल सहित कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
हरिद्वार में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान