
युवा कल्याण एवं प्रा0र0द0 विभाग हरिद्वार द्वारा महिला/युवक मंगल दल के सदस्यों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के उद््देश्य से आज दिनांक 25.09.2024 से एल0ई0डी0 मेकिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रारम्भ किया गया। प्रशिक्षण शिविर में 18 प्रशिक्षणार्थी प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 15 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण अरदास समाज कल्याण समिति के माध्यम से कराया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के प्रशिक्षक श्रीमती कमलप्रीत कौर एवं श्री ऋषिजीत सिंह ने युवाओं को एल0ई0डी0 मेकिंग के माध्यम से अपने रोजगार सृजन के विषय में अवगत कराया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बहादराबाद पूनम मिश्रा, उप-क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुण्डीर, मनोज चैहान अध्यक्ष क्षेत्रीय युवक समिति बहादराबाद एवं योगेश चैहान पूर्व अध्यक्ष क्षेत्रीय युवक समिति उपस्थित रहे।

More Stories
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) होगी शुरू
जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान की कार्रवाई