
पिथौरागढ़ । भारतीय वायुसेना के 2 वायुसैनिक चयन केंद्र रेसकोर्स नई दिल्ली से आयी टीम ने शनिवार को पिथोरागढ़ के एस डी एस राजकीय इंटर कॉलेज और गंगोत्री गर्बयाल रा बा इ का में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया । कमान अधिकारी विंग कमांडर विशाल चोपड़ा ने विद्यार्थियों को अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड और अग्निपथ योजना के फायदों की जानकारी । विद्यार्थियों को एनडीए, सीडीएस और ऑफिसर्स कैडर के बारे में बताने के साथ ही देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजित किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।
आयोजन में एस डी एस रा इ का के प्रधानाचार्य श्री पुष्प राज भट्ट, गंगोत्री गर्तयाक रा बा इ का की प्रधानाचार्या श्रीमति हंसा धामी,सार्जेंट राकेश सारण, कॉरपोरल मोरेश्वर कावड़कर और श्री रविन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखण्ड पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स की अगुवाई में कांवड़ मेला 2026 की ब्रीफिंग की गई आयोजित
स्व मांगे राम अग्रवाल जी 23 वीं पुण्यतिथि पर विशिष्ट जन सम्मान, पौधा रोपण एवं विचार गोष्ठी में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा: मोदी को भेजी चिट्ठी, जंतर-मंतर पर संग्राम के बाद बड़ा फैसला