
गाँधी जयन्ती पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत दोपहिया एवं कार चालकों को जागरूक करने हेतु हरिद्वार क्षेत्र में नवोदय चौक मार्ग, पैन्टागन मॉल मार्ग, रानीपुर मोड़ आदि स्थानों पर दोपहिया वाहन चालकों को हैलमेट एवं कार चालकों को सीट बैल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। बिना हैल्मेट एवं सीट बैल्ट पहने चालकों को फूल एवं कलम भेंट किये गये साथ ही हैलमेट एवं सीट बैल्ट पहने चालकों को यातायात नियमों के पालन करने पर बधाई एवं फूल भेंट किये गये। कार्यक्रम में ए०आर०टी०ओ० (प्रशासन) पंकज श्रीवास्तव, ए०आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) रश्मी पंत, प्रवर्तन दल हरिद्वार, मोहन दुग्गल, अनिल रावत, विक्रम भण्डारी, संतोष डबराल, राजपाल रावत आदि उपलब्ध रहे।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित