
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन और गौ पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।

More Stories
गुप्त नवरात्रि शक्ति साधना का पावन पर्व, दुर्लभ योग में होगा शुभारंभ : स्वामी रामभजन वन महाराज
मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की
आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माताओं को e-Aushadhi.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण