
*मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड।*
आज दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड पुलिस के लिए एक विशेष अवसर रहा, जब *निदेशक, आसूचना ब्यूरो, श्री तपन कुमार डेका के राज्य भ्रमण के दौरान श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड* ने उनका किशनपुर स्थित पुलिस ऑफिसर मेस में भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच राज्य की *आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र की मजबूती* के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
साथ ही राज्य की सुरक्षा को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग और तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया।
इस मुलाकात में *राज्य में उभरती सुरक्षा चुनौतियों, आतंरिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं, और खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय* को बेहतर बनाने के तरीकों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। भविष्य में *राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प व्यक्त किया।*
यह भेंटवार्ता न केवल राज्य की सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, बल्कि इससे *उत्तराखंड पुलिस और खुफिया एजेंसियों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय* को भी नई दिशा मिली।
इस अवसर पर *श्री पी वी के प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक/ निदेशक अभियोजन, श्री संजय गुंज्याल IG ITBP, डॉ0 वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी, श्री ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहित मुख्यालय पर उपलब्ध वरिष्ठ पुलिस अधिकारी* उपस्थित रहे।

More Stories
रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के नाम पर कथित अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग
कांवड़ मेला 2026 के सफल समापन पर SPOs सम्मानित
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद