करवा चौथ के मौके पर मंहदी लगाओं प्रतियोगिता का आयोजन
हरिद्वार 19 अक्टुबर 2024। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी संस्थान द्वारा करवा चौथ के मौके पर मेंहदी लगाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान की डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दगी एवं दिव्या राजपूत के निर्देशन में मेंहदी लगाओं प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डाॅ0 जयलक्ष्मी ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा निखरती है। प्रतियोगिता में संस्थान की छात्राओं में कनिका चैधरी, शालीनी, दिव्या, रिया मिश्रा, कल्याणी, श्रेया वाष्र्णेय, उवर्शी चैहान ने मेंहदी लगाओं प्रतियोगिता में भाग लिया।
सबसे अच्छी मेंहदी लगाने वालों में कनिका चैधरी, बीबीए तृतीय सेमेस्टर, रिया मिश्रा, पोलिटेनिक, द्वितीय एवं श्रेया वाष्र्णेय बीबीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा तृतीय रही। इस अवसर पर अंजुम सिद्दकी, दिव्या राजपूत, अभिलाषा चैहान, साक्षी गर्ग, प्रिया जौहरी, वर्षा रानी आदि उपस्थित रहें।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे