
हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोग्राम फॉर सिविल सर्वेंट ऑफ बिम्सटेक देशों के जिसमें भूटान, श्रीलंका, म्यांमार और नेपाल के प्रशिक्षु सम्मिलित थे, प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ओर जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा जिले ओर प्रदेश के साथ ही पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था , प्रशासनिक ढांचे और विकासात्मक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई, ओर प्रशिक्षु अधिकारियों की जो भी जिज्ञासा थी उसका समाधान जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया।
प्रशासनिक योजनाओं का धरातलीय कार्यान्वयन किस प्रकार होता है, इससे भी जानकारी करवाई गई। बिमस्टेक देशों के प्रशिक्षु अधिकारियों के दल को जिला मुख्यालय व तहसील रूड़की की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सम्बंध में भ्रमण करवाया गया ।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी कलक्ट्रेट में बिमस्टेक देशों के प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
प्रशिक्षण के दौरान एडीएम पी एल शाह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष मिश्रा, सीओ हरिद्वार जूही मनराल, एसडीएम अजयवीर सिंह, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार, बीडीओ मानस मित्तल आदि उपस्थित थे।
————

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार ने बांग्लादेश में जीता गोल्ड अवार्ड
केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और श्री जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति