October 23, 2024

श्री गीता आश्रम स्वर्ग आश्रम से भगवान जगन्नाथ जी की संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई

आज श्री गीता आश्रम स्वर्ग आश्रम से भगवान जगन्नाथ जी की संकीर्तन शोभायात्रा क्षेत्र में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीमती रितु खंडूरी अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड एवं श्रीमती कुसुम कंडवाल अध्यक्ष महिला आयोग उत्तराखंड के द्वारा भगवान की पूजा अर्चना के साथ हुआ यह शोभायात्रा कीर्तन करते हुए भागीरथधाम सर्वात्मा धाम स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट गंगा चौक गीता भवन परमार्थ होते हुए वेद निकेतन धाम में विश्राम लेती हुई गीता आश्रम में संपन्न हुई इस यात्रा का स्थान स्थान पर संस्थाओं के प्रतिनिधि युवा व्यापार मंडल एवं नगर के संभ्रांत महानुभावों ने स्वागत किया विशेष स्वागत करने वाले महानुभावों में स्वामी सर्वतमानंद जी स्वामी विष्णु पाणिग्रही जी स्वामी निरंजन उड़िया बाबा कर्नल श्रीवास्तव प्रबंधक स्वर्ग आश्रम जयेश रुदल यादव जी स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट गौतम जी प्रबंधक गीता भवन लाल इंद्र प्रकाश अग्रवाल माधव अग्रवाल आदेश तोमर अश्विनी गुप्ता जी जितेंद्र अवस्थी महामंडलेश्वर स्वामी दिव्या जी गोविंद जी प्रबंधन वेद निकेतन धाम एवं अन्य सम्मानित क्षेत्र के महानुभव शामिल थे ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता चंद्र मित्र शुक्ला त्रिभुवन उपाध्याय प्रेम प्रसाद लक्ष्मण सिंह राजेंद्र चौहान श्रीमती शशि गुप्ता एवं आश्रम के अनेक सदस्य लोटस संगीता गीता बल विद्यालय के छात्रगण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं संत महात्मा उपस्थित थे कार्यक्रम संयोजक भानु मित्र शर्मा ने बताया कि यह यात्रा प्रतिवर्ष गीता आश्रम ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र में निकल जाती है और भगवान जगन्नाथ के प्रति लोगों में अपार श्रद्धा भक्ति है। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता ने सभी महानुभावों का यात्रा में भाग लेने पर एवं इस्कॉन से आए पूज्य संतों का आभार व्यक्त किया।