
हरिद्वार। एक मनचले युवक को युवती संग छेड़खानी करने और उसके बाद तमंचा लेकर युवती घर पहुंचकर धमकाने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गत 14 जुलाई को थाना बहादराबाद में एक व्यक्ति पर अपनी बेटी के साथ छेडछाड, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपित की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, किन्तु आरोपित लगातार फरार चल रहा था। आरोपित ने फिर से हिमाकत करते हुए 26 अक्टूबर को युवती के घर पहुंचकर उसे तमंचा दिखाते हुए मुकदमा वापस न लेने पर गोली मारने की धमकी दी।
धमकी मिलने पर पीडि़ता ने घटना के संबंध में पुलिस को तत्काल सूचना दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित को पुराना पथरी हाउस के सामने से दबिश देकर दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपित के कब्जे से एक तमंचा तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। आरोपित का नाम रोहित मिश्रा उम्र 28 वर्ष निवासी खराजपुर थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा बिहार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल व अल्मोड़ा के डीएम बदले
सैनिक सम्मेलन की समाप्ति पर एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित