
*हरिद्वार 07 नवम्बर, 2024* ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रूड़की आशीष कुमार मिश्रा ने आज को प्रातः 10.00 बजे सहायक अभियन्ता, लघु सिचांई उपखण्ड रूडकी, राजकीय पशु चिकित्सालय रूडकी व कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी रूडकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक अभियन्ता, लघु सिचांई उपखण्ड रूडकी में उपस्थिति पंजिका में कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से हस्ताक्षर किये गये, अपने-अपने पटल पर उपस्थित पाये गये तथा एक कर्मचारी अवकाश पर पाया गया, कार्यालय राजकीय पशु चिकित्सालय रूडकी में उपस्थिति पंजिका में कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से हस्ताक्षर किये गये, अपने-अपने पटल पर उपस्थित पाये गये तथा कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाया गया, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी रूडकी में उपस्थिति पंजिका में कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से हस्ताक्षर किये गये, अपने-अपने पटल पर उपस्थित पाये गये तथा खण्ड विकास अधिकारी रूडकी, ग्रामीण निर्माण विभाग मनरेगा के साथ-साथ 16 कर्मचारी भी अनुपस्थित पाये गये।
——–

More Stories
भारत विकास परिषद, शिवालिक शाखा ने ‘राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया
अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
कुंजापुरी मेले में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, वॉलीबॉल के मुकाबले शुरू