चमोली। सचिव पेयजल श्री शैलेश बगोली ने बुधवार को विकासखण्ड गैरसैंण की सारेग्वाड पेयजल योजना एवं भैंसवाडासैंण पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया।
ग्रामीणों द्वारा सभी घरों में कनेक्शन एवं पेयजल सुचारू बताया गया।
सचिव श्री शैलेश बगोली ने ग्राम समिति से एक फिटर नियुक्त कर योजना को हस्तान्तरित करने के साथ ही रख-रखाव करने हेतु प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान पेयजल निगम के मुख्य अभियन्ता (गढ़०), अधीक्षण अभिन्ता, निर्माण मण्डल, गोपेश्वर एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख गैरसैंण शशि सौरियाल एवं ग्राम प्रधान, सारेग्वाड़ शिबुली देवी मौजूद थे।

More Stories
राष्ट्र निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है:आर. के. द्विवेदी
अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हे0का0 की जीआरपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानपूर्ण विदाई दी गयी
SSP हरिद्वार द्वारा घोषित ₹5000/-के नाबालिग के अपहरण करने वाले ईनामी को धर दबोचा