देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। इस पावन अवसर पर हमें गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर विधायक श्री विनोद चमोली भी मौजूद थे।

More Stories
जनपद हरिद्वार में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का संयुक्त निदेशकों डॉ गुंज्याल और डॉ जंगपांगी ने लिया जायजा, आमजन से सहभागिता की अपील
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के नगर निगम नगर पंचायत, नगर पालिकाओं एवं विकास खण्डो में आज तीसरे दिन भी आयोजित किए गए जनकल्याण शिविर