
Deharadun भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र विधानसभा एवं उत्तराखंड के केदारनाथ एवं उत्तरप्रदेश के उपचुनाव में भाजपा प्रत्यासी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में देहरादून के सर्वे चौक से प्रदेश कार्यालय तक विजय जुलूस का आयोजन किया गया विजय जुलूस में प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी जी कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी राजपुर विधानसभा के विधायक श्री खजानदास निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा महानगर के समस्त मंडल अध्यक्ष महानगर के पदाधिकारी एवं समस्त पदाधिकारियों में जीत से बहुत उत्साहित एवं गौरांवित महसूस कर रहे थे। विजय जुलूस का स्थान स्थान पर महानगर के मोर्चा द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था।
विजय जुलूस में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लो महामंत्री बिजेंद्र थपलियाल मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे राहुल लारा पंकज शर्मा प्रदीप रावत वो मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट अर्चना बागड़ी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता गण विजय जुलूस में मौजूद रहे।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया