
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु सड़क सुधारीकरण की कवायद शुरू।
चिन्हित वर्नेबल स्पॉट पर जेब्रा क्रासिंग, थ्रीडी स्पीड ब्रेकर निर्माण शुरू।
डीएम ने सड़क सुरक्षा की बैठक में विभागों से एक सप्ताह के भीतर मांगे थे, सुधारीकरण के प्रस्ताव।
विभागों को दिए गए हैं, युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश
शहर के चौराहों पर भी सुधारीकरण एवं सौर्न्यीकरण की कवायद शुरू
डीएम ने 30 लाख की धनराशि की थी, स्वीकृत तत्काल दिए गए थे कार्य शुरू करने के निर्देश
देहरादून।विगत दिनों ओएनजीसी चौक में सड़क दुर्घटना को लेकर, जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने रेखीय विभाग के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार विमर्श करने के उपरांत, उन्होंने ONGC चौंक सहित शहर के अन्य चौक एवं सड़कों को सुरक्षात्मक बनाने हेतु सुधारीकरण कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित रेखीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया, कि मानक के अनुरूप सड़क को सुव्यवस्थित रूप से तैयार करेंगे।
कहा कि सड़क में किसी भी प्रकार घटना ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जाय।
जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन के अनुपालन में सड़क सुधारीकारण का कार्य प्रगति पर है, मानक के अनुरूप कार्यदाई विभाग सड़क को सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटी है, जिसके चलते ओएनजीसी चौक में गति अवरोधक का कार्य किया गया, जहां अब चौक में आने वाली गाड़ियों की गति धीमी होती दिखाई दे रही है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण