
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) योजना की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में की गईl
जिसमें आतिथि तक प्रस्ताव / कार्ययोजना उपलब्ध न कराये जाने के सम्बन्ध में कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई, साथ ही सारा योजनान्तर्गत जनपद में कार्य कराये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम, हरिद्वार, अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई, हरिद्वार एवं जिला विकास अधिकारी, हरिद्वार, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकारण, हरिद्वार को प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी,द्वारा भारतीय मृदा एवं संरक्षण संस्थान, देहरादून के माध्यम से जनपद में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की सारा योजनाओं का डी०पी०आर०/ कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता, जल संस्थान / लघु
सिंचाई / सिंचाई / नलकूप खण्ड/हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण हरिद्वार एवं सहायक निदेशक मत्स्य आदि उपस्थित रहे l

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया