हरिद्वार। आज पंचायत भवन , कांगड़ में भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा ने महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या खास कर एनीमिया के प्रति जागरूकता हेतु चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया । जिसमें डॉ वैशाली सैनी ( स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ शमशाद आलम ने मेडिकल कैंप में आने वाली सभी महिलाओं को आयु वर्ग के हिसाब से जीवन यापन करते हुए किस प्रकार से स्वस्थ रहे,के उपायों के बारे में जानकारी दी तथा उनकी स्त्री संबंधी बीमारियों की जांच की साथ ही एनीमिया की भी जांच की। स्वस्थ शिविर में कुल 175 महिलाओं की जांच की गई। वहीं बीपी, शुगर आदि की जांच की गई। इस स्वास्थ कैंप का आयोजन महिला सहभागिता प्रमुख आभा वर्मा और महिला संयोजिका मिनी पुरी के निर्देशन में आयोजित किया गया। मुख्य रूप से पंचायत सचिव अनुज कुमार, ग्राम प्रधान शीतल देवी, उप प्रधान रूबी पाल, समाज सेवी संदीप ने संयुक्त रूप से भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल चेकअप कैंप ग्रामीण क्षेत्र में लगा कर बहुत सराहनीय कार्य किया है। पंचपुरी शाखा के पदाधिकारियों द्वारा डाक्टरों को पटका पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। वही 175 सैनेट्री नैपकिन पैड के पैकेट और निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।इस अवसर पर अध्यक्ष निखिल वर्मा, शैली सक्सेना और ऊषा वर्मा ने एनीमिया कैम्प को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
More Stories
इंडियन रेडक्रॉस चेयरमैन उत्तराखंड डॉ० नरेश चौधरी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन का स्वागत करते हुए उत्तराखंड रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी विस्तृत चर्चा की
पत्रकारिता में प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों का कोई सानी नहीं: महंत रविन्द्र पुरी
प्रदेश में शासन की अनुमति के बाद ही परिवर्तित होंगे सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों के नाम