
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते रोशन धस्माना और महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए गजेंद्र भंडारी से फोन पर बातचीत कर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होने आशा व्यक्त की कि अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित होने वाले कौथिग में राज्य की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोक कलाकारों को एक मंच मिलता है। गढ़वाल सभा गढ़वाली साहित्य, बोली, भाषा के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। नई पीढ़ी को अपने संस्कृति, बोली, भाषा से जोड़ने की दिशा में गढ़वाल सभा अहम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अखिल गढ़वाल सभा को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

More Stories
नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन
गौ संरक्षण अधिनियम में फरार चल रहे वांछित को पुलिस ने दबोचा
रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान