
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को आगामी 25 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर को विकसित करने के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल किया जाएगा। अभी जो कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं इसमें कॉरिडोर के क्षेत्र में आने वाले भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा।सौंदर्यीकरण का कार्य बिना ध्वस्त किए किया जाएगा।पौराणिक स्थलों के स्वरूप को भी यथावत रखा जाएगा। गंगा कॉरिडोर के तहत हरिद्वार और ऋषिकेश में ओपन स्पेस विकसित किया जाएगा। इससे स्नान पर्वों पर भीड़ का दबाव भी काम होगा।

More Stories
सचिव,आवास ने हरिद्वार शहर में प्रस्तावित 21 किलोमीटर मेट्रो पी०आर०टी० (पॉड टैक्सी) परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की
जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करने की दिशा में कार्य कर रहे है जिलाधिकारी
देहरादून बुद्ध टेंपल क्लेमेनटाउन में वार्षिक समारोह मनाया गया