
यातायात/सीपीयू हरिद्वार
बिना रिफ्लेक्टर लगाए वाहनों के विरुद्ध CPU व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया विशेष अभियान
कुल 53 वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही
कोहरे में वाहनों की विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप
कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर आज दिनांक 11/01/25 को सीओ ट्रैफिक के नेतृत्व में सीपीयू व ट्रैफिक की संयुक्त टीम द्वारा बिना रिफ्लेक्टर लगाए वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर चंडी चौक, जयराम मोड, ख्याति ढाबा, चिन्मय चौक, हरिलोक, 4.2 डाइवर्जन, सिंहद्वार चौक, शंकराचार्य चौक आदि कई चौराहों 53 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें 03 वाहन सीज 22 चालान माननीय न्यायालय व 28 वाहनों के शमन चालान कर 14000 रुपए शमन शुल्क वसूला गया।
साथ ही दुर्घटनाओं से रोकथाम हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।


More Stories
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एसपीओज की बैठक आयोजित