
*कोतवाली नगर हरिद्वार*
आगामी निकाय चुनाव 2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाने के पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।
यह फ्लैग मार्च खड़खड़ी क्षेत्र, अपर रोड, हर की पैड़ी, ब्रह्मपुरी, और बिल्केश्वर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित किया गया फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस प्रशासन चुनाव के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। पुलिस टीम ने नागरिकों से आगामी निकाय चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के भय या संदेह के बिना भाग लें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
पुलिस टीम द्वारा यह संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित