
पिथौरागढ़, । मतगणना कार्मिकों का प्रथम रैन्डीमाईजेशन के सम्बन्ध में। अपर जिलाधिकारी / उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था०नि०) पिथौरागढ़ योगेन्द्र सिंह ने बताया हैं कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024-25 के सफल संपादनार्थ हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रथम रैन्डीमाईजेशन जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था०नि०) पिथौरागढ़ की उपस्थिति में मंगलवार 14 जनवरी 2025 को समय प्रातः 10:30 बजे जिला सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) पिथौरागढ़ के वीडियो कान्फ्रेन्स हाल में किया जाना है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निकाय ने प्रभारी अधिकारी, कार्मिक,प्रभारी अधिकारी, मतदान/मतगणना, कंप्यूटराइजेशन एवम् प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला