
कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा बौखलाई: मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी का बुधवार, 15 जनवरी 2025 को सघन जनसंपर्क अभियान में वार्ड नं 03, 04, 07 26, 27, 28, 29 और 31की जनता के साथ डोर टू डोर संपर्क करेंगी। वहीं वार्ढ 25 में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। सभी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान में शामिल होने निर्देश दिया गया है।

जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए मंगलवार को रोड धर्मशाला स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय में बैठक बुलाई गई। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम के वार्ड नं 07 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थक गुंडागर्दी पर उतारू है। कांग्रेस प्रत्याशी को बैनर पोस्टर भी नहीं लगाने दिया जा रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी की गुंडागर्दी को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस धरना प्रदर्शन से भी पीछे नहीं हटेगी। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने कहा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा बौखला गई है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है। उनके बैनर पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। जनता सब देख रही है। 23 जनवरी को जनता भाजपा को जवाब देने जा रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को जनसंपर्क अभियान में यूथ कांग्रेस के महासचिव वरुण वालियान, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर, मनोज सैनी, ब्लाक प्रमुख विकास चंद्रा, अश्विन कौशिक, जसवंत सिंह, सतेंद्र वशिष्ठ, राजन कौशिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

More Stories
साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी पहल, परमार्थ निकेतन में दो दिवसीय जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन
मुख्यमंत्री के निर्देशन में चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी का लक्ष्य
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से की पोर्टल के माध्यम से स्व गणना करने की अपील