
पिथौरागढ़। नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन को जनपद में स्वतंत्र ,निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु विभिन्न निर्वाचन व्यवस्थाओं को यथासमय सुनिश्चित किये जाने को लेकर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी स्था0नि0 विनोद गोस्वामी ने 14 जनवरी की देर सायं नगर पालिका गंगोलीहाट एवं बेरिनाग की चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराये जाने हेतु बने स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र , कंट्रोल रूम एवं अन्य व्यवस्थाओं का संबंधित रिटर्निग ऑफीसरों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान कुछ खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित रिटर्निग ऑफिसर को तत्काल चुनाव प्रक्रिया की गंभीरता को समझते हुए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम में जो निर्देश दिए गए हैं उसके अनुकूल अधिकारी गंभीरता से कार्य करें जहां पर कोई समस्या या दिक्कत उत्पन्न होती है उसे तत्काल संज्ञान में लाना भी सुनिश्चित करें ताकि ससमय समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया में जो कार्य किए जाने अथवा जो मूलभूत सुविधाएं की जानी है उनका भली -भांति अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत संबंधित अधिकारी धरातलीय निरीक्षण स्वयं भी करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी के अलाव अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशन में चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी का लक्ष्य
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से की पोर्टल के माध्यम से स्व गणना करने की अपील
परिवहन मंत्री के गृह जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, वित्तीय वर्ष 2025–26 में ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व उपलब्धियां