
पिथौरागढ़, । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निकाय पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने बताया हैं कि नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए जनपद पिथौरागढ़ हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के आदेश द्वारा व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रेक्षक व्यवस्था हेतु जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था०नि०), पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी, ने तत्काल प्रभाव से निर्वाचन की समाप्ति तक लाईजनिंग ऑफिसर्स को नियुक्त किया गया है। जिनमें नगर निगम पिथौरागढ़, नगर पालिका परिषद गंगोलीहाट, नगर पालिका परिषद बेरीनाग हेतु प्रेक्षक वित्त नियंत्रक, समग्र शिक्षा देहरादून विवेक स्वरूप की व्यवस्था हेतु लेखाकार कोषागार हेम चंद्र पाण्डेय को लाईजनिंग ऑफिसर एवम् नगर पालिका परिषद डीडीहाट, नगर पालिका परिषद धारचूला, नगर पंचायत मुनस्यारी के प्रेक्षक उपायुक्त ऑडिट–2 हल्द्वानी नैनीताल ज्ञान चंद की व्यवस्था हेतु सहायक कोषाधिकारी अस्कोट विनोद सिंह खड़ायत को लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षकों के जनपद आगमन पर उनके ठहरने, चाय, नास्ता, भोजन, वाहन, ईधन, स्टेशनरी, वांछित उपकरण, सुरक्षा व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था नियुक्त किए गए लाइजनिंग ऑफिसर्स यथा समय सुनिश्चित करायेंगे। जनपद आगमन के सम्बन्ध में तिथि/समय आदि हेतु सम्पर्क स्थापित करेंगे एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमन्य समस्त सुविधाये यथा समय उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। नियुक्त किए गये लाईजनिंग ऑफिसर्स को निर्देशित किया जाता है कि उनके द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण व समयबद्ध कार्य को दृष्टिगत रखते हुए सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन स-समय सुनिश्चित किया जायेगा तथा निर्वाचन में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण