
*थाना सिड़कुल।
*N.T.C.P. हरिद्वार के नोडल ऑफिसर द्वारा एसएसपी हरिद्वार से की गई थी मामले की शिकायत*
*प्राप्त शिकायत का कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लिया संज्ञान, थाना सिड़कुल में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*
*उत्तराखण्ड शासन के लेटर हेड के प्रयोग एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार का है आरोप*

*336(3) BNS के तहत दर्ज किए गए मुकदमें में तहकीकात में जुटी सिड़कुल पुलिस*
*भ्रामक प्रचार पर कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश*
N.T.C.P. हरिद्वार के नोडल ऑफिसर सुनील राना द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ “उत्तराखण्ड शासन के लेटर हेड को इस्तेमाल कर तम्बाकू उत्पाद को आधिकारिक तौर पर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विक्रय की भ्रामक पत्रावली सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने” के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया गया।
उक्त शिकायती प्रार्थनापत्र का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर थाना सिड़कुल पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 336(3) BNS के तहत मुकदमा अपराध संख्या 35/2025 दर्ज किया गया है।
उत्तराखण्ड शासन के लेटर हेड के इस्तेमाल से जुड़े इस गंभीर मसले में ठोस एवं सख्त कार्यवाही हेतु कप्तान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश पर थाना सिड़कुल पुलिस अब गहराई से मामले की तहकीकात एवं अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories
अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन 1 सितंबर को हरिद्वार में
जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह संपन्न, कोच एवं खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित