
देहरादून ।जिलाधिकारी सविन बंसल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभंकर, लोगो, जर्सी, टेगलाईन एवं मशाल रैली (तेजस्विनी), का स्वागत सचिवालय से किया। मशाल रैली (तेजस्विनी) सचिवालय से घंटाघर तक निकाली गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडट सहित जनमानस ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का बात है कि मा0 प्रधानमंत्री 28 जनवरी को हमारे राज्य से 38वें राष्ट्रीय खेल का शुभारम्भ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल एक गतिविधि ही नही बल्कि खेल का अपना एक महत्व है जो हमारी जीवनशैली की गुणवत्ता को बढाता है। खेल हमें सामाजिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि बच्चे, युवा सहित सभी उम्र के लोगों को खेल को अपनी नियमित जीवनशैली में शामिल करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन से जहां राज्य में आधारभूत सरंचना विकसित हुई वहीं राज्य में राष्ट्रीय खेल आयोजित किये जा रहे हैं, हम भाग्यशाली है कि हमे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का मौका मिला है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को शुभकांमनाए दी।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित