
हरिद्वार नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद समीक्षात्मक रूप में जो चुनाव परिणाम निकल कर आए हैं उसे सिद्ध हो गया है कि हरिद्वार विधायक मदन कौशिक राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं और उन्होंने कांग्रेस को निगम चुनावों में मजबूत पटखनी दी,इस पूरे चुनाव की बागडोर जिस प्रकार कौशिक ने सीधे तौर पर अपने हाथ में ली हुई थी वहीं सांसद त्रिवेंद्र रावत और विधायक आदेश चौहान भी उनकी रणनीति के साथ अपने को जोड़े हुए थे और यही कारण है कि हरिद्वार विधानसभा के कुल 37 वार्डों में से 30 वार्ड जीत कर कौशिक ने इतिहास रचा है वही रानीपुर विधानसभा के 23 वार्डों में से कुल 10 वार्ड बीजेपी जीत पाई है जबकि यहां कुछ वार्ड मुस्लिम बाहुल्य भी हैं मदन कौशिक के चुनावी रणनीतिकारों में उनके पुराने सहयोगी भाजपा नेता विकास तिवारी,संजय अग्रवाल उनके छोटे भाई मुकेश कौशिक शिखर पालीवाल अभिषेक गुप्ता अनिल पुरी जैसे नेताओं का शामिल होना और पूरी शिद्दत के साथ चुनाव लड़ाना भी इस चुनावी परिणाम का एक बड़ा कारण है वहीं कांग्रेस और भाजपा के कुछ बड़े दिग्गज भी अपने-अपने गृह वार्ड हारे हैं जिनमें भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा और जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा भी अपना गृह वार्ड हार गए हैं वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ संजय पालीवाल,मुरली मनोहर,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी,पूर्व मेयर पति अशोक शर्मा,अनिल भास्कर चौधरी,मनोज सैनी भी अपने गृह वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी की प्रतिष्ठा नहीं बचा पाए

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण