October 22, 2026

मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया गया

हरिद्वार।मुख्य विकास अधिकारी महोदया के द्वारा पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा बताया गया कि मरीज के बैड काफी पुराने हो चुके हैं। नये बैड उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। एक कुक व एक सफाई कर्मचारी की वेतन विसंगति दूर करने का निर्देश दिया गया है तथा एन०आर०सी० में भर्ती के लिये मना करने वाले मरीज व Non response मरीजों का डाटा हर महीने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय में भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

You may have missed