
हरिद्वार । जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने पत्रकार अरुण शर्मा असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। जिलाधिकारी ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय शर्मा का निधन पत्रकारिता जगत के लिये एक अपूरणीय क्षति है। पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। जिलाधिकारी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार