
हरिद्वार।राशन कार्ड (Ration Card) धारकों को समय पर राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन देखने में आया है कि शास्त्री नगर वार्ड नंबर 33 में उचित दर की दुकान पर व्यवस्थाएं ठीक ना होने के कारण राशन वितरण करने में परेशानी आ रही है आलम यह है कि पहले ही कोटे के वितरण में ही राशन धारकों को देखकर डीलर के हाथ पांव फूल गए। और उनको जगह कम होने के कारण सड़क पर खड़े होकर राशन का वितरित करना पड़ा। साथ ही राशन धारकों को लाइन मैं 4 से 5 घंटे इंतजार करना पडा कुछ राशन धारकों को बड़ी लाइन देखकर अपने घर वापस भी आना पड़ा। बताते चलें कि वार्ड नंबर 35 में उचित दर की दुकान पर 3 फरवरी को नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कार्यवाही करते हुए अभिलेखों को जप्त कर लिया गया था । वार्ड नंबर 35 में उचित दर की दुकान का राशन भी वितरण के लिए वार्ड नंबर 33 मैं दिया गया है जगह कम होने के कारण एवं ज्यादा राशन धारक होने के कारण राशन वितरण में परेशानियां हो रही है।
राशन धारकों का यह भी कहना है कि इससे अच्छा तो हमारा पहला डीलर ही सही था और हमें कभी राशन लेने में दिक्कत नहीं हुई।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण