
हरिद्वार । जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा दिनांक 01 मार्च 2025 से 04 मार्च 2025 तक अन्डर-16 आयु की बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद हरिद्वार की टीम का चयन / ट्रायल दिनांक 28 फरवरी 2025 को अपराहन 3.00 बजे से हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में किया जायेगा।
चयनित टीम उक्त राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में जनपद हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेगीं सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है, चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी निर्धारित समय एवं तिथि पर चयन स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करे।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया