
*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने दोनों अधिकारी/कर्मचारीगणों को किया सम्मानित*
11.03.2025 को सीपीयू रुड़की की हॉक 14 टीम नहर पटरी पर ड्यूटी में नियुक्त थी। इसी दौरान टीम को गंगनहर में एक लड़की डूबती हुई दिखाई दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, अपर उप निरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम ने तुरंत कार्रवाई की। हेड कांस्टेबल कृपा राम ने बिना देरी किए गंगनहर में छलांग लगा दी और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। उनके इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा की गई।

More Stories
छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही