
*हरिद्वार/भगवानपुर । मंगलवार को तहसील दिवस भगवानपुर के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा निस्तारण किया गया। कुल 38 शिकायतें पंजीकृत हुई जिनमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। मुख्य शिकायतें चकबंदी, कब्जा, पैमाईश, तहसील कर्मियों से संबंधित ही थी, इसके अलग बुग्गा वाला में सरकारी जमीन पर कब्जा, ग्राम प्रधान द्वारा कुंआ पर कब्जा आदि थी, पुलिस और खंड विकास से संबंधित शिकायतें आई मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ने बताया कि पंजीकृत शिकायतों को जल्द ही समाधान करवाया जाएगा साथ ही उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वो अपने स्तर से समाधान करें तो यहां तक शिकायतें नहीं पहुंचेंगी, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े स्थानीय विधायक ममता राकेश भी उपस्थित रही।
इसके अलग यूसीसी को लेकर वकीलों ने अभी अपनी शिकायत दर्ज करवाई, सबसे ज्यादा शिकायतें तहसील से संबंधित अधिकारियों से संबंधित थी जिसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा किये भी एक बड़ा सवाल है कि तहसील से संबंधित शिकायतें सबसे ज्यादा है, सभी को निर्देशित किया गया है कि जनता के काम मुस्तैदी के साथ किए जाएं।
तहसील दिवस का के अवसर पर विधायक ममता राकेश, उप जिलाधिकारी भगवानपुर जितेन्द्र कुमार सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण