October 22, 2026

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के पर जनपद में तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया

पिथौरागढ़ ।जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के निर्देशों के क्रम में वर्तमान राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय में स्थित रामलीला मैदान में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों के आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए, उक्त कार्यक्रमों के लिए चयनित स्थल रामलीला मैदान का अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों ने रामलीला मैदान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो,

उन्होंने मैदान की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कार्यक्रम स्थल में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया, अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल व भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, उपनिदेशक एन आई सी गौरव कुमार, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed