पिथौरागढ़ ।जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया हैं कि वर्ष 2025 में संचालित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा, ऊ पर्वत यात्रा तथा आदि कैलाश यात्रा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार पिथौरागढ़ में एक समन्वय बैठक आहूत की गयी।
बैठक में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हुई चर्चा के दौरान श्री गौत्तम पठानिया, ब्रिगेडियर 119 इनमेन्ट्री बटालियन द्वारा अवगत कराया गया कि यह यात्रा एक अत्यन्त महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है,।
तथा उक्त यात्रा को सफलतापूर्वत संचालित किये जाने हेतु भारतीय सेना द्वारा भी यथा सम्भव आवश्यक सहयोग प्रदान किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त जनपद अन्तर्गत पशुपालन तथा मत्स्य उद्योग को बढावा दिये जाने सम्बन्धी चर्चा भी बैठक में की गयी।
इस दौरान ब्रिगेडियर 119 इन्फ्रेन्ट्री बटालियन एवं उनकी टीम, अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
बच्चों के जीवन से नही होने देंगे खिलवाड़, SSP नवनीत सिंह के यातायात पुलिस को सख्त निर्देश
बढ़े जलस्तर में तेज बहाव में फंसकर बोलेरो चालक सहित तीन बहे
ऑपरेशन प्रहार के तहत जुआ,सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई