*उपनल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट*
*उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का जताया *आभार*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को देर सांय सचिवालय में उपनल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। संघ के पदाधिकारियों ने उपनल कर्मचारियों के अप्रैल माह में आयोजित होने वाले अधिवेशन हेतु भी मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
बच्चों के जीवन से नही होने देंगे खिलवाड़, SSP नवनीत सिंह के यातायात पुलिस को सख्त निर्देश
बढ़े जलस्तर में तेज बहाव में फंसकर बोलेरो चालक सहित तीन बहे
ऑपरेशन प्रहार के तहत जुआ,सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई