मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति में 20793 लाख रू0 लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के कॉलेज परिसर के निर्माण कार्यों के पुनरीक्षित आगणन, 66750 लाख रू0 के केन्द्र पोषित योजनान्तर्गत ऊधमसिंह नगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर के निर्माण कार्य, तहसील चौक देहरादून में 13441.86 लाख रू0 के मल्टीलेवल कार पार्किंग, नगर निगम की भूमि ऋषिकेश में 12560.70 लाख रू0 की मल्टीलेवल कार पार्किंग, कार्गी चौक में 12150.38 लाख रू0 के प्रस्तावित आढ़त बाजार, 1215.36 लाख रू0 के गढ़ी कैन्ट कैण्ट बोर्ड देहरादून में कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्यों तथा 1201.01 लाख रू0 के नैनीताल के सैर का डांडा क्षेत्र के तहत आन्तरिक मार्गाें के सुधारीकरण कार्यों पर अनुमोदन दिया।

बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी सहित स्वास्थ्य, वित्त, पेयजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
जनपद हरिद्वार में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का संयुक्त निदेशकों डॉ गुंज्याल और डॉ जंगपांगी ने लिया जायजा, आमजन से सहभागिता की अपील
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के नगर निगम नगर पंचायत, नगर पालिकाओं एवं विकास खण्डो में आज तीसरे दिन भी आयोजित किए गए जनकल्याण शिविर