पिथौरागढ़।आज मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 120 वें एपिसोड में देश की जनता से आल इंडिया रेडियो के माध्यम से मन की बात की। उत्तराखंड के सीमांत जिला पिथौरागढ़ के ऊर्ग गांव में दूरदर्शन की टीम डॉ चंद्र शेखर जोशी व विनोद ओझा द्वारा लाईव टेलीकास्ट किया गया, ग्रामीणों ने भी काफी संख्या में जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात को ध्यान पूर्वक सुना। मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री जी ने नयी जानकारियां देश की जनता को दी।
आज के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की महिलाएं, युवावर्ग व बुजुर्ग गण काफी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री के द्वारा दी गई जानकारियों के लिए उनको धन्यवाद दिया।

More Stories
परमार्थ निकेतन गंगा तट पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का भावपूर्ण आध्यात्मिक अनुभव
परमार्थ विद्या मन्दिर एवं परमार्थ नारी शक्ति व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र के शिक्षकों व शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से किया सम्मानित
प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें:आनन्द बर्द्धन