*थाना सिड़कुल*
*सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस की कसरत*
*वाहन गति पर लगाम लगाने के लिए लगाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर, सिड़कुल प्रशासन से मिलकर स्थान चिन्हित*
*दुर्घटना हो जाने की स्थिति में यातायात सुचारू करने के लिए भी किए जा रहे उपाय*
*हाइड्रा, क्रेन,जेसीबी के स्वामियों व चालकों के साथ की गई बैठक आयोजित*

दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष सिड़कुल मनोहर भंडारी द्वारा आज सिडकुल प्रशासन से मिलकर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए जगह चिन्हित किए गए।

इसके अतिरिक्त सिडकुल क्षेत्र में हो रहे एक्सीडेंट के रोकथाम एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए हाइड्रा, क्रेन,जेसीबी के स्वामियों और ड्राइवरों की मीटिंग ली गई तथा ऐसे स्थिति में सहयोग करने की अपील करने के साथ ही शाम के समय कंपनियों की छुट्टी के वक्त इनका आवागमन रोकने और नियंत्रित गति से चलाने के निर्देश दिए गए।

More Stories
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन
आगामी चुनाव के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने हेतु नोटिस तामील