*जिलाधिकारी ने की गेहू की क्रॉप कटिंग*
हरिद्वार ।जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने ग्राम सहदेवपुर शहवाजपुर गेहँू की फसल की कटाई का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ने चयनित राजस्व ग्राम सहदेवपुर शहवाजपुर तहसील हरिद्वार में रैपडम पद्धति के तहत चयनित कास्तकार श्री कुलवंत सिंह पुत्र श्री सतोख सिंह निवासी सहदेवपुर के खेत में पहुँच कर गेहूँ की फसल की कटाई कर क्राप कटिंग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसान कुलवंत सिंह की कुशलक्षेम पूछी तथा उनके द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानो से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका उन्होने लाभ लेने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश चन्द्र ने अवगत कराया कि कुलवंत सिंह के खेत नम्बर 498 पर गेहँू की फसल का क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया जिसमें एक समबाहु त्रिभुज की आकृति जिसका क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर होता है त्रिभुजाकार आकृति से गेहूँ फसल 31.200 किलो ग्राम प्राप्त हुई, जो की औसत उपज से अधिक है।
इस अवसर पर सहा भू लेखाधिकारी /अपर सांख्यकी अधिकारी उत्तम सिंह चौहान, क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक अरंिवद सिंह सैनी, पटवारी प्रवीन आर्य, पटवारी कु0 बीना कैन्तुरा, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि उपस्थित थे।
More Stories
26 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई समान नागरिक संहिता नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क छूट की समय सीमा
मंडल अध्यक्ष आशीष_शर्मा_के नेत्रत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा_पदयात्रा आयोजित की गई
कप्तान तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व में कुमाऊं एवं गढ़वाल के सभी जीआरपी थानों में एक साथ चलाया गया नशा मुक्ति अभियान