*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासू गांव में वनाअग्नि रोकथाम हेतु हुआ गोष्ठी का आयोजन।*
*मासू गांव में वनाअग्नि पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी ने सम्मानित।प्रभागीय वनाधिकारी* 
पिथौरागढ़ । बीते दिनो मासू और कुचा में लगी आग वनाग्नि को लेकर महिला शक्ति ने बड़ चढ़ कर भाग लिया जिसे देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी व प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह पुरे प्रशासनिक अमले के साथ मासू गांव पहुचे जहां वनाअग्नि सुरक्षा में लगे लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान गाव में वनाग्नि सुरक्षा के उपकरण भी ग्रामीणों को वितरित किए गए ।
इस अवसर पर सम्मानित महिलाओ में सरपंच बबिता धोनी, कमला धोनी, शांति देवी, निशा धोनी, उमा धोनी, मादवी देवी, हर्षा, अनीता, कविता, पार्वती ने विभाग की इस पहल को सरहा वही उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार द्वारा लोगो को वनाग्नि के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि को उक्त ग्राम में सड़क मार्ग दुरुस्त किये जाने, जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिये।
इस दौरान डीएफओ आशुतोष सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सक्सेना, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुरेश जोशी, तहसीलदार विजय गोस्वामी व स्थानीय ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

More Stories
लायन्स क्लब मंदाकिनी हरिद्वार के स्थापना दिवस
माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, सीएमओ डॉ. गोस्वामी और प्राचार्य डॉ. भैंसोड़ा ने किया रक्तदान
उत्तराखंड उदय एक्सपोर्ट 2026 एवं किसान मेले का मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ