*परिजनों एंव स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस के सराहनीय कार्य की, की गयी प्रशंसा*
आज दिनांक 22.04.2025 को सुबह लगभग 8:30 बजे भगत सिंह चौक पर एक ई रिक्शा पलट गया जिसमें एक सवारी जिसका नाम शिव भोला सिंह S/O श्री राम निहोर निवासी कृपाल आश्रम महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार के सर पर काफी गंभीर चोट आ गई।
जिसको तत्काल अपर उप निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार सिंह द्वारा तुरंत कांस्टेबल शेर सिंह के साथ उठाकर ई रिक्शा पर बैठ कर सिटी हॉस्पिटल ले गये जहां उसके सर पर टांके व आवश्यक उपचार कराकर उसके पारिवारिक जनों को फोन कर अस्पताल बुलाकर उक्त व्यक्ति को उनके सुपुर्द किया गया।

More Stories
सुनील सैनी राज्य मंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
परमार्थ निकेतन में योगजिज्ञासुओं का अद्भुत संगम