हरिद्वार। बृहष्पतिवार को प्रैस क्लब द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह शामिल होंगे और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महासचिव दीपक मिश्रा ने जानकारी बताया कि संवाद कार्यक्रम में एचआरडीए के वीसी अंशुल सिंह योजनाओं की जानकारी देने के साथ पत्रकारों के सवालों के जवाब भी देंगे। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महासचिव दीपक मिश्रा ने कहा कि शहर के विकास और सौंदर्यकरण के साथ खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने में भी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

More Stories
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
मंडलायुक्त दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
सोमवती स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दुः